अग्रसेन डीएवी में विद्यार्थियों को बताए गए कानूनी अधिकार

WhatsApp Channel Join Now
अग्रसेन डीएवी में विद्यार्थियों को बताए गए कानूनी अधिकार


रामगढ़, 13 अक्टूबर (हि.स.)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में मंगलवार को अग्रसेन डीएवी पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता क्लब के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों के साथ बाल संरक्षण, बाल विवाह, बाल श्रम, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

कार्यक्रम में चीफ एलएडीसी सुजित कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान में निहित मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने कानून का सम्मान करने और उसका पालन करने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही जरूरतमंदों को मिलने वाली निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में भी बताया।

सुजित कुमार सिंह ने कहा कि विधिक साक्षरता क्लब विद्यार्थियों को जागरूक बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके जरिए विद्यार्थी अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझने के साथ परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी कानून के प्रति जागरूक कर सकते हैं।

कार्यक्रम में एलएडीसी के मुंशी विमल राम सहित अन्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760346 Articles

Share this story