छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में विभिन्न छात्र संगठनों का विरोध प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में विभिन्न छात्र संगठनों का विरोध प्रदर्शन


दुमका, 12 अक्टूबर (हि.स.)। जिला के काठीकुंड थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका से जुड़े मामले को लेकर जिला मुख्यालय में आक्रोश गहराता जा रहा है। घटना के विरोध में सोमवार को विभिन्न छात्र संगठनों ने सडक जाम और कैंण्डल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया।

झारखंड छात्र सभा के बैनर तले दर्जनों छात्र सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने एसपी कॉलेज मैदान से रैली निकाल पोखरा चौक होते हुए अंबेडकर चौक पहुंच सड़क जाम कर दिया। जाम से दिनभर पूरी तरह आवागमन प्रभावित रहा।

इधर, झारखंड छात्र समन्वय समिति के बैनर तले छात्रों ने एसपी कॉलेज से कैंण्डल मार्च निकाल सिदो -कान्हू चौक होते हुए टीन बाजार चौक पहुंची। छात्रों ने घटना में शामिल आरोपिताें को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने, दोष सिद्ध होने पर उन्हें फांसी की सजा देने का मांग किया।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को काठीकुंड थाना क्षेत्र में नौवीं कक्षा की एक नाबालिग का शव बरामद हुआ था।

बताया जाता है कि किशोरी गाय लाने खेत गई थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी। बाद में उसका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए उसके साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई गई थी। सूत्रों के हवाले से सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि होने की बात कही जा रही है।

हालांकि, इस संबंध में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की आधिकारिक पुष्टि के आधार पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद से इलाके में आक्रोश है और लोग आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे छात्रों में भारी आक्रोश है। छात्रों ने मामले में त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके और लोगों का कानून-व्यवस्था पर भरोसा बना रहे। छात्र समन्वय समिति का नेतृत्व संयुक्त रूप से छात्र नेता श्यामदेव हेमब्रम, राजीव बास्की एवं राजेंद्र मुर्मू कर रहे थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759730 Articles

Share this story