डॉक्टर्स डे पर विद्यार्थियों ने चिकित्सकों को किया नमन

WhatsApp Channel Join Now
डॉक्टर्स डे पर विद्यार्थियों ने चिकित्सकों को किया नमन


डॉक्टर्स डे पर विद्यार्थियों ने चिकित्सकों को किया नमन


रामगढ़, 01 जुलाई (हि.स.)। श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में मानवता की सेवा के लिए समर्पित चिकित्सकों के सम्मान में डॉक्टर्स डे मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चिकित्सकों के उत्तम स्वास्थ्य और मानव सेवा की भावना के लिए विशेष प्रार्थना के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों को डॉक्टर के अमूल्य योगदान और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 03 से 05 तक के विद्यार्थियों ने चिकित्सकों के सम्मान में आकर्षक शुभकामना कार्ड तैयार किए। इनमें से चयनित कार्ड सदर अस्पताल के चिकित्सकों को सम्मान एवं आभार स्वरूप भेंट करने के लिए भेजे गए।

डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में कक्षा 09 और 11 के विद्यार्थियों के लिए जीवविज्ञान विभाग की ओर से एक विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को रक्तचाप (बीपी) मापने की विधि, प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड), जलने से होने वाले घाव का उपचार, विद्युत करंट लगने पर आवश्यक प्राथमिक सहायता, सांप के काटने एवं कीड़े के डंक लगने पर अपनाई जाने वाली प्रारंभिक उपचार प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य हरजाप सिंह, जीवविज्ञान शिक्षक रामदास डे, रसायन विज्ञान शिक्षक संजय कुमार मिश्रा एवं जीवविज्ञान शिक्षिका नीतू सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story