लोहरदगा के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्रा की मौत, परिवार ने लगाया लापरवाही का आरोप

WhatsApp Channel Join Now
लोहरदगा के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्रा की मौत, परिवार ने लगाया लापरवाही का आरोप


-तबीयत बिगड़ने पर एंबुलेंस नहीं मिलने का दावा, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

लोहरदगा, 13 अक्टूबर (हि.स.)। लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में मंगलवार को 13 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। मृत छात्रा की पहचान रंगड़ा गांव निवासी तीसर लोहरा की बेटी सुनीता लोहरा के रूप में हुई है। वह कक्षा सातवीं में पढ़ती थी और पिछले दो वर्षों से विद्यालय में रहकर पढ़ाई कर रही थी।

परिजनों के अनुसार, मंगलवार सुबह विद्यालय से फोन कर सुनीता की तबीयत खराब होने की सूचना दी गई। जानकारी मिलने पर परिजन विद्यालय पहुंचे। उनका आरोप है कि छात्रा की हालत गंभीर होने के बावजूद एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं की गई। इसके बाद वे उसे बाइक से लोहरदगा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का कहना है कि सुनीता की तबीयत कई दिनों से खराब थी, लेकिन इसकी जानकारी उन्हें समय पर नहीं दी गई। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

फिलहाल छात्रा की मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना को लेकर विद्यालय प्रबंधन और जिला प्रशासन का पक्ष सामने आना बाकी है। मामले में जांच और संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।---------

हिन्दुस्थान समाचार / गोपी कृष्ण कुँवर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760412 Articles

Share this story