कलकत्ता पब्लिक स्कूल में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण और अलंकरण समारोह

WhatsApp Channel Join Now
कलकत्ता पब्लिक स्कूल में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण और अलंकरण समारोह


रांची, 11 जुलाई (हि.स.)। ओरमांझी स्थित कलकत्ता पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शनिवार को नवगठित छात्र परिषद का शपथ ग्रहण और अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर ऑनलाइन मतदान से निर्वाचित 21 छात्र-छात्राओं ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली तथा उन्हें बैज और सैश प्रदान किए गए।

समारोह का उद्घाटन विद्यालय समूह के अध्यक्ष प्रभास कुमार झा, प्राचार्या प्रियम्दा झा, निदेशक मिथिलेश कुमार मिश्र और शैक्षिक सलाहकार टी.पी. झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जबकि मंच संचालन दृष्टि प्रसाद और आर्य सौरभ ने किया। इस अवसर पर छात्र परिषद में सौरभ बाखला को प्रधान छात्र, आकृति सिन्हा को प्रधान छात्रा, सुनिधि कुमारी को प्रीफेक्ट सहित विभिन्न पदों पर निर्वाचित प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

अध्यक्ष प्रभास कुमार झा ने कहा कि नेतृत्व जन्मजात नहीं होता, बल्कि अनुशासन, निष्ठा और जिम्मेदारी से विकसित होता है। प्राचार्या प्रियम्दा झा ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को सफलता का मूल मंत्र बताया, जबकि निदेशक मिथिलेश कुमार मिश्र ने छात्र परिषद को लोकतांत्रिक व्यवस्था का अभ्यास बताते हुए छात्रों को शैक्षणिक उत्कृष्टता का लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र अथर्व गुप्ता को अखिल भारतीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में रजत पदक तथा वुडबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में छात्र-शिक्षक सहित अन्य लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story