री-एडमिशन शुल्क पर सख्ती पर संघ ने जताया आभार

WhatsApp Channel Join Now
री-एडमिशन शुल्क पर सख्ती पर संघ ने जताया आभार


रामगढ़, 10 अप्रैल (हि.स.)। जिले के निजी विद्यालयों में री-एडमिशन के नाम पर हो रही कथित अवैध वसूली पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। प्रशासन के इस पहल पर अभिभावक संघ ने आभार व्यक्त किया है।

डीसी की ओर से जारी आदेश के बाद शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और अभिभावकों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। झारखंड अभिभावक संघ के जिलाध्यक्ष रविशंकर राय ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि री-एडमिशन शुल्क के कारण अभिभावकों पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ रहा था। इससे बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा था।

इस तरह की वसूली ने न सिर्फ अभिभावकों को परेशान किया, बल्कि बच्चों के मनोबल और शिक्षा की निरंतरता को भी प्रभावित किया। अब प्रशासन के हस्तक्षेप से इस पर रोक लगेगी और शिक्षा का माहौल बेहतर होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story