तनावमुक्त जीवनशैली से मधुमेह नियंत्रण संभव

WhatsApp Channel Join Now
तनावमुक्त जीवनशैली से मधुमेह नियंत्रण संभव


रांची, 14 नवंबर (हि.स.)। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर शनिवार को रांची के ब्रह्माकुमारी संस्थान में विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर बताया गया कि तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने से ही मधुमेह नियंत्रण संभव है। मधुमेह के प्रति जागरूक कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने कहा कि मधुमेह के नियंत्रण में खान-पान के साथ मानसिक स्वास्थ्य की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। अत्यधिक तनाव, चिंता और नकारात्मक सोच का शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। मानसिक अशांति के कारण तनाव संबंधी हार्मोन सक्रिय होते हैं, जो स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं।

उन्होंने नियमित राजयोग मेडिटेशन के अभ्यास पर जोर देते हुए कहा कि इससे मन शांत रहता है और तनाव कम करने में मदद मिलती है।

निर्मला बहन ने लोगों से अपनी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की।

इस अवसर पर कई लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777159 Articles

Share this story