विधायक अरूप चटर्जी की सुरक्षा सुनिश्चित करे राज्य सरकार : माकपा

WhatsApp Channel Join Now
विधायक अरूप चटर्जी की सुरक्षा सुनिश्चित करे राज्य सरकार : माकपा


रांची, 04 जुलाई (हि.स.)। माकपा का राज्य सचिवमंडल विधायक अरूप चटर्जी को दुबई से प्रिंस खान के नाम पर धमकी मिलने को काफी चिंताजनक घटना माना है। माकपा के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने डीजीपी और गृह सचिव से इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कर अरुप चटर्जी को सुरक्षा दिए जाने की मांग की है।

राज्य सचिव की ओर से शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा गया है कि निर्वाचित जनप्रतिनिधि और ट्रेड यूनियन नेता को इस प्रकार की धमकी मिलना राज्य में कानून व्यवस्था के कमजोर होने और अपराधियों के मनोबल के बढने का संकेत है।

उन्होंने कहा कि माकपा इस घटना की भर्त्सना करते हुए अरूप चटर्जी की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग करती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story