निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भाजपा ने किया हेमंत सरकार का पुतला दहन

WhatsApp Channel Join Now
निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भाजपा ने किया हेमंत सरकार का पुतला दहन


रांची, 07 नवंबर (हि.स.)। भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो ने बताया कि आदिवासी नेत्री निशा भगत को न्याय दिलाने के लिए सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा पूरे प्रदेश भर के 595 मंडलों में हेमंत सरकार का पुतला दहन किया।

टोप्पो ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा आदिवासी समाज की बेटी निशा भगत को आत्महत्या के लिए हेमंत सरकार, पुलिस प्रशासन और माफियाओं के जरिये मजबूर किया गया है।

उन्होंने कहा की कुछ महीने पहले भी निशा भगत के घर में डकैती हुई थी, उसको लेकर उन्होंने शिकायत दर्ज की थी इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

उन्होंने कहा कि आदिवासियों की जमीन बचाने के लिए संघर्ष करने वाली निशा भगत कई लोगो के रास्ते का कांटा बन चुकी थीं। इसलिए इतनी हिम्मती और संघर्षशील होने के बावजूद उन्हें आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

उन्होंने मांग किया की हेमंत सरकार तत्काल पिठोरिया थाना प्रभारी और अजय तिर्की को गिरफ्तार करे और पूरे मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा करे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774082 Articles

Share this story