महिलाओं को लेकर मंत्री इरफान अंसारी का बयान शर्मनाक, बर्खास्त करें मुख्यमंत्री: गीता कोड़ा

WhatsApp Channel Join Now
महिलाओं को लेकर मंत्री इरफान अंसारी का बयान शर्मनाक, बर्खास्त करें मुख्यमंत्री: गीता कोड़ा


रांची, 11 जून (हि.स.)। भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के जरिये महिलाओं के संदर्भ में दिए गए उनके एक बयान पर कड़ी नाराजगी जताई है।

पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कोड़ा ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि इरफान अंसारी की ओर से महिलाओं के चेहरे की चमक बढ़ जाने जैसे शब्द का प्रयोग करना पूरे महिला समाज का अपमान है। यह बयान शर्मनाक और निंदनीय है। कांग्रेस नेताओं और खासकर इरफान अंसारी के जरिये महिलाओं को लेकर दिया गया यह कोई पहला आपत्तिजनक बयान नहीं है।

इसके पहले भी महिलाओं के खिलाफ मंत्री आपत्तिजनक बयान दे चुके हैं। इससे पहले महिलाओं के लिए गलत शब्दों का प्रयोग कर अपमानित कर चुके हैं। यही नहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ भी कांग्रेसी आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर चुके हैं।

कोड़ा ने कहा कि इरफान अंसारी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। इनका इलाज कराना जरूरी है। राज्य सरकार को तत्काल इन्हें रिनपास में भर्ती करा देना चाहिए। प्रदेश उपाध्यक्ष ने हेमंत सरकार से स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को अविलंब बर्खास्त करने की मांग की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story