जेपीएससी के तीनों सदस्यों को बर्खास्त कर जेल भेजे सरकार : आदित्य

WhatsApp Channel Join Now
जेपीएससी के तीनों सदस्यों को बर्खास्त कर जेल भेजे सरकार : आदित्य


रांची, 30 जुलाई(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जेपीएससी प्रकरण को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने मांग की कि जेपीएससी के तीनों सदस्यों को तत्काल बर्खास्त किया जाए। उन्होंने कहा कि तीनों सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए। आदित्य साहू ने पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग भी दोहराई।

उन्होंने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जेपीएससी अध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया, लेकिन तीनों सदस्य अब भी अपने पद पर बने हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब तक सदस्य पद पर रहेंगे, निष्पक्ष जांच संभव नहीं है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सवाल उठाते हुए कहा कि अब तक तत्कालीन अध्यक्ष पर एफआईआर और गिरफ्तारी क्यों नहीं की जा रही है। आदित्य साहू ने कहा कि तत्कालीन अध्यक्ष और तीनों सदस्यों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। जेएसएससी, जेपीएससी और उत्पाद सिपाही भर्ती मामलों को लेकर भाजपा सांसदों ने संसद परिसर में विरोध दर्ज कराया है। शुक्रवार को झारखंड के भाजपा सांसद संसद परिसर में एक घंटे का मौन उपवास करेंगे।

आदित्य साहू ने कहा कि पिछले छह वर्षों के सभी भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच होनी चाहिए। मुख्यमंत्री से सीआईडी जांच बंद कर सीबीआई जांच की अनुशंसा करने की मांग की। कहाकि केवल सीबीआई जांच से ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story