कांग्रेस की नीति हमेशा महिला विरोधी मानसिकता वाली रही है : रोशनी खलखो

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस की नीति हमेशा महिला विरोधी मानसिकता वाली रही है : रोशनी खलखो


रांची, 30 अप्रैल (हि.स.)। रांची की महापौर रोशनी खलखो ने महिला आरक्षण का विरोध करने पर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं कांग्रेस और उनके सहयोगियों को कभी माफ नहीं करेंगी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र एक बार फिर से देश की जनता के सामने उजागर हो गया है। कांग्रेस की नीति हमेशा महिला विरोधी मानसिकता वाली रही है।

रोशनी खलखो ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस सहित उनकी सहयोगी पार्टियों के समक्ष नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पक्ष में वोट करने की जब बारी थी, तब कांग्रेस ने राजनीतिक पाप करने का काम किया। आज अपनी गिरती हुई साख को बचाने के लिए तरह-तरह के हथकंडा अपना रही है। खलखो ने कहा कि झारखंड विधानसभा से भी कई बार प्रस्ताव भेजा गया, इंडी गठबंधन वाले भी इसके पक्षधर रहे हैं फिर जब अवसर आया तो इन्होंने महिला विरोधी काम किया। सोचिए, झारखंड में सीटें बढ़ती तो क्या सिर्फ एनडीए की महिलाएं ही चुनाव लड़ती, नहीं ना। फिर यही तो राज्य सहित पूरे देश की महिलाओं को इस संबंध में सोचने और विचार करने की जरूरत है। देश की महिलाओं को अब सब कुछ समझ में आ गया है। समय पर महिलाएं इन्हें सबक सिखाने का काम करेंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story