होटवार जेल में बंदी से यौन हिंसा का मामला, बाबूलाल मरांडी ने आईजी को हटाने और सीबीआई जांच की मांग की

WhatsApp Channel Join Now
होटवार जेल में बंदी से यौन हिंसा का मामला, बाबूलाल मरांडी ने आईजी को हटाने और सीबीआई जांच की मांग की


रांची, 13 नवंबर (हि.स.)। होटवार जेल में 20 वर्षीय विचाराधीन बंदी के साथ कथित सामूहिक यौन हिंसा का मामला सामने आया है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस मामले में जेल आईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल को पद से हटाकर निलंबित करने की मांग की है।

मरांडी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि युवक के साथ तीन अलग-अलग अवसरों पर सामूहिक यौन हिंसा की गई। उसे जबरन नशीला पदार्थ पिलाया गया और शारीरिक प्रताड़ना दी गई।

उन्होंने शिकायत फाड़ने, रक्तस्राव के बावजूद इलाज नहीं कराने और रिहाई के समय चिकित्सकीय जांच नहीं कराने के आरोपों का भी जिक्र किया। पीड़ित के पिता की शिकायत पर 12 नवंबर को खेलगांव थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मरांडी ने मई 2026 में इसी जेल की एक महिला बंदी से जुड़े कथित यौन शोषण के मामले का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उस मामले में झारखंड उच्च न्यायालय ने जेल आईजी की जांच रिपोर्ट और राज्य की जांच व्यवस्था पर असंतोष जताया था। ऐसे में मौजूदा मामले की जांच भी राज्य की एजेंसियों के बजाय सीबीआई से कराई जानी चाहिए। उन्होंने मौजूदा प्रकरण और जेल की पूर्ववर्ती गंभीर घटनाओं की सीबीआई जांच कराने की मांग की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निलंबित करने, आरोपित कैदियों को दूसरी जेल में स्थानांतरित करने और पीड़ित व गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने जेल के सीसीटीवी फुटेज, ड्यूटी रजिस्टर और चिकित्सा अभिलेख सुरक्षित रखने की भी मांग की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776735 Articles

Share this story