झारखंड में एसआइआर के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने की रफ्तार बढ़ाने का निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड में एसआइआर के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने की रफ्तार बढ़ाने का निर्देश


रांची, 22 अक्टूबर (हि.स.)। झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत पात्र भारतीय नागरिकों के नाम जोड़ने और मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया गया है।

गुरुवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को कम वृद्धि वाले जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने को कहा है।

22 अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के 31,892 मतदान केंद्रों के लिए प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में 2,21,01,249 मतदाता दर्ज हैं। अब तक फॉर्म-6 के 8,59,162 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनके आधार पर नए मतदाताओं के समावेशन में 3.89 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। प्रति मतदान केंद्र औसतन 27 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि कम-से-कम आठ प्रतिशत वृद्धि अपेक्षित थी।

जिलावार आंकड़ों में कोडरमा 5.80 प्रतिशत वृद्धि के साथ सबसे आगे रहा। इसके बाद पलामू (4.86%), पश्चिमी सिंहभूम (4.85%), खूंटी (4.38%) और सिमडेगा (4.35%) का स्थान रहा. वहीं पाकुड़ में 2.85%, जामताड़ा में 2.87% और देवघर में 2.89% वृद्धि दर्ज की गई. विधानसभा क्षेत्रों में धनबाद 6.18 प्रतिशत वृद्धि के साथ आगे रहा, जबकि चंदनकियारी में सबसे कम 2.56 प्रतिशत वृद्धि दर्ज हुई।

के. रवि कुमार ने कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के सहयोग से पात्र युवाओं को मतदाता पंजीकरण के प्रति जागरूक करने और उनसे फॉर्म-6 भरवाने पर जोर दिया। उन्होंने बीएलओ सुपरवाइजरों को नियमित निगरानी करते हुए प्रत्येक बूथ पर प्रतिदिन कम-से-कम दो नए फॉर्म-6 का डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम सूची में शामिल हो और कोई अपात्र या विदेशी व्यक्ति मतदाता सूची में दर्ज न हो।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765240 Articles

Share this story