निशा भगत मामले में भाजपा के आंदोलन के दबाव में सीबीआई जांच को मजबूर हुई झारखंड सरकार: आदित्य साहू

WhatsApp Channel Join Now
निशा भगत मामले में भाजपा के आंदोलन के दबाव में सीबीआई जांच को मजबूर हुई झारखंड सरकार: आदित्य साहू


निशा भगत मामले में भाजपा के आंदोलन के दबाव में सीबीआई जांच को मजबूर हुई झारखंड सरकार: आदित्य साहू


रांची, 10 नवंबर (हि.स.)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि निशा भगत मामले में भाजपा एसटी मोर्चा के आंदोलन के दबाव में झारखंड सरकार सीबीआई जांच को मजबूर हुई।

साहू ने मंगलवार रात प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि निशा भगत की आत्महत्या की खबर मिलते ही भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने सड़क पर उतरकर आंदोलन शुरू कर दिया था।

उन्होंने कहा कि एसटी मोर्चा ने पुतला दहन, मशाल जुलूस से लेकर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की, एसटी मोर्चा सहित पूरी भाजपा ने सरकार पर लगातार दबाव बनाया। आगामी दिनों में झारखंड बंद और कैंडल मार्च सहित कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों की घोषणा की गई थी। भाजपा के इस लगातार आंदोलन का ही असर है कि राज्य सरकार को सीबीआई जांच की अनुशंसा करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

साहू ने कहा कि भाजपा को पूरा विश्वास है कि सीबीआई जांच से दूध का दूध और पानी का पानी होगा। निशा भगत के साथ हुई घटनाओं और उनके आत्महत्या करने के पीछे के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कुछ लोगों द्वारा निशा भगत के चरित्र हनन का प्रयास किया गया, उससे उत्पन्न मानसिक तनाव के बीच उन्होंने अपनी जीवनलीला समाप्त करने का निर्णय लिया। इस पूरे मामले की सच्चाई के जांच के माध्यम से सामने आने की संभावना को बल मिला है।

उन्होंने कहा कि भाजपा को भरोसा है कि सीबीआई जांच से निशा भगत के परिजनों को न्याय मिलेगा। मामले में जो भी दोषी होंगे, वे किसी भी सूरत में बच नहीं पाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775118 Articles

Share this story