झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट, मंत्री इरफान अंसारी रील बनाने में मस्त : रमाकांत

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट, मंत्री इरफान अंसारी रील बनाने में मस्त : रमाकांत


रांची, 16 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत महतो ने झारखंड की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि मंत्री रील बनाने में मस्त हैं, मरीज इलाज के लिए त्रस्त हैं और राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पस्त है। उन्होंने नैतिकता के आधार पर स्वास्थ्य मंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग की है।

महतो ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि महतो ने कहा कि 108 एंबुलेंस सेवा के करीब 2,000 कर्मचारियों को जुलाई 2026 से मानदेय नहीं मिला है। इसके विरोध में कर्मचारियों ने 21 अक्टूबर से हड़ताल की चेतावनी दी है। इससे 500 एंबुलेंस का संचालन प्रभावित हो सकता है। उन्होंने मंत्री से पूछा है कि इस आपातकालीन सेवा को सुचारू रखने के लिए विभाग ने अब तक क्या कदम उठाए हैं।

राज्य के 10 चिकित्सा संगठनों ने मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट और सुरक्षा की मांग को लेकर संयुक्त आंदोलन शुरू किया है। डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। महतो ने कहा कि आम जनता को समय पर इलाज देना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762253 Articles

Share this story