राज्यस्तरीय वुडबॉल चैंपियनशिप में बालिका वर्ग में प्रिया रही प्रथम
रांची, 10 नवंबर (हि.स.)। झारखंड राज्य वुडबॉल संघ के तत्वावधान में मंगलवार को रांची कॉलेज ग्राउंड में 10 वीं झारखंड स्टेट वुडबॉल चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से आए बालक और बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
उद्घाटन समारोह में रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी और संघ के सचिव गोविंद झा मुख्य रूप से उपस्थित थे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि बालिका वर्ग में प्रिया ने प्रथम, सरोज ने द्वितीय, सुजिता उरांव ने तृतीय, साबनब बरैक ने चतुर्थ, आरोही कुमारी ने पंचम और अनामिका कुमारी ने छठा स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग में कुलपति महतो प्रथम, मयंक सिंह द्वितीय, आलोक तिर्की तृतीय, मंजीत उरांव चतुर्थ, बंटी टोप्पो पंचम और सत्येन्द्र कुमार छठे स्थान पर रहे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर झारखंड राज्य वुडबॉल टीम का चयन किया जाएगा।
चयनित खिलाड़ी 19 से 23 नवंबर 2026 तक चंडीगढ़ में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय वुडबॉल चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
आयोजन में देवपूजन ठाकुर, सरवर अंसारी, बंटी टोप्पो, मणिपाल महतो, अंश कुमार, मयंक कुमार सहित कई खेल प्रेमी मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

