जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मिले प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो
May 13, 2026, 18:45 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रांची, 13 मई ( हि.स. )। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से राज्यसभा सांसद एवं झारखण्ड प्रदेश जदयू अध्यक्ष खीरू महतो ने पटना में मुलाकात की।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने बताया कि मुलाकात के दौरान खीरू महतो ने जदयू झारखंड संगठन के संदर्भ में राष्ट्रीय अध्यक्ष को जानकारी दी। साथ ही संगठन को मज़बूत करने के लिए उनका मार्गदर्शन लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खीरू महतो को पूरे राज्य का भ्रमण कर संगठन को और बेहतर एवं धारदार बनाने का निर्देश दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

