भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात


- नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवास पर हुई शिष्टाचार भेंट- झारखंड की राजनीतिक स्थिति और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा

रांची, 12 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सोमवार को नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान वर्तमान राजनीतिक स्थिति, झारखंड में भाजपा की गतिविधियों और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान आदित्य साहू को कई महत्वपूर्ण विषयों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759757 Articles

Share this story