जेपीएससी और जेएसएससी में भ्रष्टाचार से राज्य सरकार की कार्यप्रणाली हुई उजागर : सूरज मंडल
रांची, 28 जुलाई (हि.स.)। अखिल भारतीय संपूर्ण क्रांति राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व सांसद डॉ सूरज मंडल ने मंगलवार को जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती प्रक्रियाओं में कथित भ्रष्टाचार को लेकर लोकभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की।
राज्यरपाल से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि पूरे मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि झारखंंड में जेपीएससी, जेएसएससी वगैरह के साथ ही संपूर्ण भर्ती व्यवस्था और राज्य सरकार की कार्यप्रणाली, कारगुजारी वगैरह एक झटके में उजागर हो गयी है। मंडल ने कहा कि राज्य की झारखंंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राजद गठबंधन की इस सरकार को सत्ता में एक पल भी रहने का अधिकार नहीं है। लेकिन नैतिकता खो चुकी सरकार अब राजनीतिक मर्यादा भी भूल चुकी है।
साथ ही उन्होंने राजनीतिक दलों से भी इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख अपनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि सरकार की भर्ती विवाद जिस तरह से राज्य की परीक्षा और नियुक्ति व्यवस्था सवाल उठ रहे हैं। सरकार को इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए। मंडल ने आरोप लगाया कि सीआईडी जांच में कई अधिकारियों की गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत के बावजूद मामले के मुख्य जिम्मेदार लोगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पूर्व जेपीएससी अध्यक्ष के खिलाफ भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता की प्रतिनियुक्ति का उल्लेख करते हुए इसकी निष्पक्ष जांच कराने और पूरे मामले की तह तक जाने की मांग की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

