आंगनवाड़ी कर्मियों को राज्यकर्मी का दर्जा दे सरकार : पांडेय

WhatsApp Channel Join Now
आंगनवाड़ी कर्मियों को राज्यकर्मी का दर्जा दे सरकार : पांडेय


रांची, 22 अप्रैल (हि.स.)। झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जेपी पांडेय ने आंगनवाड़ी कर्मियों को राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग की है। उन्होंने बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि आंगनवाड़ी कर्मियों को राज्यकर्मी का दर्जादिए बिना इस कदम के झारखंड को कुपोषण मुक्त बनाना संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार रा ओर से पोषण के खिलाफ पहल करते हुए सीडीपीओ और महिला पर्यवेक्षिकाओं की नियुक्ति सराहनीय है, लेकिन जमीनी स्तर पर काम कर रही आंगनवाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं की स्थिति अब भी दयनीय है।

वर्षों से गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों को पोषण उपलब्ध कराने में लगी इन कर्मियों को अब तक राज्यकर्मी का दर्जा नहीं मिलना चिंता का विषय है। पांंडेय ने कहा कि आंगनवाड़ी कर्मियों को कम मानदेय, संसाधनों की कमी और प्रशासनिक दबाव के बीच काम करना पड़ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मिलावटी राशन के कारण कुपोषण की समस्या और बढ़ रही है।

उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि सरकार जल्द कैबिनेट बैठक बुलाकर आंगनवाड़ी कर्मियों को राज्यकर्मी का दर्जा देने की दिशा में कार्य करें, ताकि उनका मनोबल बढ़े और कुपोषण के खिलाफ लड़ाई मजबूत हो सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story