साध्वी निरंजना को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाने पर प्रदेश भाजपा ने किया स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
साध्वी निरंजना को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाने पर प्रदेश भाजपा ने किया स्वागत


रांची, 18 मार्च (हि.स.)। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और पूर्व सांसद साध्वी निरंजना ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने का प्रदेश भाजपा ने स्वागत किया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने साध्वी निरंजना ज्योति को नए दायित्व के लिए बधाई दी है।

साहू ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और साध्वी निरंजना के नेतृत्व में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग पिछड़े समाज की आकांक्षाओं को पूरा करने में सफल होगा।

उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक दर्जा मोदी सरकार ने ही प्रदान किया। आज आयोग की ओर से देश के पिछड़ा वर्ग से आने वाले करोड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बधाई देते हुए कहा कि मोदी सरकार देश के पिछड़े ,वंचित समाज के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है। निरंजना ज्योति के नेतृत्व में पिछड़े वर्ग को संवैधानिक संरक्षण प्राप्त होगा।

वहीं बधाई देने वालों में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, महामंत्री और सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह सहित पार्टी के अन्य नेता शामिल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story