पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते के आकस्मिक निधन पर प्रदेश भाजपा ने जताया शोक

WhatsApp Channel Join Now
पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते के आकस्मिक निधन पर प्रदेश भाजपा ने जताया शोक


रांची, 25 फरवरी (हि.स.)। प्रदेश भाजपा ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने कहा कि यह घटना हृदय विदारक है और परिवार के लिए वज्रपात के जैसा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साहू ने कहा कि ईश्वर इस दुख की बेला में सभी परिजनों, बंधु बांधवों को धैर्य और साहस प्रदान करें।

वहीं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी घटना गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि यह असह्य पीड़ा है,परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें और परिवार को दुख सहने की ताकत दें।

शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, सहित प्रदेश के नेताओं ने आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story