एसएसपी ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाने का दिया निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
एसएसपी ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाने का दिया निर्देश


एसएसपी ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाने का दिया निर्देश


रांची, 26 अप्रैल (हि.स.)। रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक एसएसपी राकेश रंजन ने एसपी, डीएसपी और शहर के थानेदारों के साथ नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ रविवार को समीक्षा बैठक की। बैठक में एसएसपी ने नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त तस्करों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया और कहा कि पूरी तत्परता और गंभीरता से कार्रवाई की जाए।

एसएसपी राकेश रंजन ने शहर में ड्रग्स नेक्सस को चिन्हित करने और नशे के अवैध कारोबार को लेकर हॉटस्पॉट जगहों को चिन्हित करने का निर्देश दिया। इसके लिए पुलिस की विशेष टीम तैनात रहेगी और जो लोग नशे के कारोबार में शामिल है, उसके खिलाफ रांची पुलिस कार्रवाई करेगी। इन सभी लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई होगी।

साथ ही जिले के प्रमुख मंदिरों, सार्वजनिक स्थलों, खेल मैदान, पार्क आदि जगहों पर सत्त निगरानी एवं गश्ती सुनिश्चित करना एवं वहाँ हो रहे नशेबाजी एवं अड्डेबाजी के विरुद्ध अभियान चलाने का एसएसपी ने निर्देश दिया है।

एसएसपी ने शहर के विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने सहित अन्य आवश्यक निर्देश भी दिये ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story