वुडबॉल प्रतियोगिता में कलकत्ता स्कूल प्रथम और डीएवी गांधीनगर रहा दूसरे स्थान पर

WhatsApp Channel Join Now
वुडबॉल प्रतियोगिता में कलकत्ता स्कूल प्रथम और डीएवी गांधीनगर रहा दूसरे स्थान पर


रांची, 20 अप्रैल (हि.स.)।

श्यामा प्रसाद यूनिवर्सिटी ग्राउंड, मोरहाबादी में सोमवार को रांची जिला वुडबॉल संघ की ओर से एक दिवसीय स्वर्गीय श्रीकांत सिंह मेमोरियल वुडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 200 बालक और बालिका खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर इवेंट के बालिका वर्ग में कलकत्ता पब्लिक स्कूल प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल गांधीनगर द्वितीय और प्रस्तावित उच्च विद्यालय शुकरहुट्टू और सेंट्रल एकेडमी स्कूल कांके रोड संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।

बालक वर्ग में भी कलकत्ता पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि डीएवी गांधीनगर द्वितीय और मनन विद्या स्कूल एवं इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। सिंगल इवेंट में बालक वर्ग में हर्ष कुमार और बालिका वर्ग में परिधि उरांव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया।

सिंगल इवेंट में बालक वर्ग में हर्ष कुमार और बालिका वर्ग में परिधि उरांव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में कई पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम में अधिवक्ता पीके लाला, समाजसेविका सोहनी राय, अनुप सिंह देव, संतोष रजक, जीसी बासुकी, आशुतोष द्विवेदी, गोविंद झा और आर्य प्रहलाद भगत सहित अन्य अतिथि मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story