खेल समाज में समरसता और आत्मविश्वास बढ़ाने का सशक्त साधन : शुभ्रा

WhatsApp Channel Join Now
खेल समाज में समरसता और आत्मविश्वास बढ़ाने का सशक्त साधन : शुभ्रा


रांची, 07 अप्रैल (हि.स.)।

मारवाड़ी युवा मंच, रांची समर्पण शाखा ने सत्र 2026-27 की नवनिर्वाचित अध्यक्षा शुभा अग्रवाल के नेतृत्व में मंगलवार को विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अध्यक्षा शुभा अग्रवाल ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह समाज में समरसता और आत्मविश्वास बढ़ाने का सशक्त साधन भी है। उन्होंने दिव्यांग खिलाड़ियों के जज्बे की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शाखा के मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत उभरते हुए युवा दिव्यांग खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। शाखा की ओर से खिलाड़ियों को अंगवस्त्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही शांति के प्रतीक के रूप में सभी ने सफेद कार्ड के साथ फोटो खिंचवाकर समाज में शांति और एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में शाखा सचिव रेखा राईका, कार्यक्रम संयोजिका मोनिका गोयनका, सोनम अग्रवाल, वेदिका सिंघानिया, शायरी अग्रवाल, शिल्पा लोहिया सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story