खेल युवाओं में विकसित करता है अनुशासन की भावना : सुदेश

WhatsApp Channel Join Now
खेल युवाओं में विकसित करता है अनुशासन की भावना : सुदेश


रांची, 14 सितंबर (हि.स.)। रांची के होचर स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित रांची चैंपियंस ट्रॉफी का शुभारंभ सोमवार को पिनाकल क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में हुआ।

कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और संघर्ष करने की क्षमता विकसित करने का सबसे सशक्त माध्यम है।

उन्होंने कहा कि झारखंड की माटी में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो बस ग्रामीण और स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर मंच और अवसर प्रदान करने की, ताकि वे अपनी प्रतिभा को निखारकर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का नाम रोशन कर सकें।

उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए होचर स्पोर्टिंग क्लब के सभी आयोजकों को बधाई दी और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ समाज में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और एकता की भावना को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर आयोजन समिति के संयोजक मुकेश कुमार महतो, अध्यक्ष रवि लोहरा, मैनेजर मो वसीम अंसारी, उपाध्यक्ष सह संयोजक आनन्द कुमार महतो, उपाध्यक्ष अरुण महतो, सचिव रितीक राज, दीपक राम सहित कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story