नाग पंचमी पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में हुई विशेष पूजा

WhatsApp Channel Join Now
नाग पंचमी पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में हुई विशेष पूजा


रांची, 17 अगस्त (हि.स.)।

कांके-पिठोरिया स्थित ब्रह्माकुमारी संस्थान में नाग पंचमी का पर्व सोमवार को बेहद श्रद्धा भाव से मनाया गया।

इस अवसर पर विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम, पूजन, नाग देवता का भव्य श्रृंगार और श्रृंगार आरती का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत बीके राजमती बहन ने नाग कथा और पर्व के आध्यात्मिक रहस्यों के वर्णन से की। उन्होंने कहा कि नाग पंचमी केवल नाग पूजा का पर्व नहीं, बल्कि आत्मा के आंतरिक शुद्धिकरण और रूपांतरण का संदेश भी देता है। मनुष्य के भीतर काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार जैसे विकार विष के समान हैं। परमात्मा शिव की याद और ज्ञान के माध्यम से इन विकारों का त्याग कर जीवन को पवित्रता और शांति से भरना ही सच्ची नाग पंचमी है।

मौके पर मुख्य यजमान आशुतोष द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से नाग देवता की पूजा की। समापन पर महाप्रसाद का वितरण किया गया।

मौके पर उर्मिला देवी, लीला देवी, कविता सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story