सोनिया की पुस्तक बिलॉन्गिंग- अ जर्नी ऑफ लव पर विशेष पुस्तक पाठ आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
सोनिया की पुस्तक बिलॉन्गिंग- अ जर्नी ऑफ लव पर विशेष पुस्तक पाठ आयोजित


रांची, 16 नवंबर (हि.स.)। प्रोफेशनल्स कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आदित्य विक्रम जायसवाल के नेतृत्व में सोमवार को प्रेस क्लब, रांची में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग -अजर्नी ऑफ लव’ पर विशेष पुस्तक पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश मीडिया संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव, शशि भूषण राय, सहित अन्यर उपस्थित थे।

कार्यक्रम में पुस्तक के विभिन्न अंशों को पढ़ा गया। इस दौरान सोनिया गांधी के जीवन, उनके व्यक्तिगत अनुभवों, संघर्षों पर चर्चा की गई।

मौके पर प्रोफेशनल्स कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि सोनिया गांधी की यह पुस्तक उनके जीवन के अनुभवों की कहानी है। यह पुस्तक उनके व्यक्तिगत जीवन के साथ-साथ देश की राजनीतिक और सामाजिक यात्रा के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को भी सामने लाती है।पुस्तक को पढ़कर उनके जीवन और विचारों को बेहतर तरीके से समझा जा सकता है।

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि सोनिया गांधी का जीवन भारतीय लोकतंत्र, सामाजिक एकता और संविधान के मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस पुस्तक के माध्यम से लोगों को उनके जीवन के कई ऐसे पहलुओं के बारे में जानने का अवसर मिलता है, जिनसे आमतौर पर लोग परिचित नहीं हैं। उनके जीवन के अनुभव और विचार समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।

लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भी विचार व्यदक्तह किया।

मौके पर कांग्रेस नेता राजू राम, प्रभात अग्रवाल, सरवर पॉल, डॉ सिद्धार्थ, अनिल सिंह, गौरव आनंद सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778227 Articles

Share this story