राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधिमंडल को लेकर स्पीकर ने की बैठक

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधिमंडल को लेकर स्पीकर ने की बैठक


रांची, 14 जुलाई (हि.स.)। झारखंंड विधानसभा में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए), झारखण्ड शाखा की कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को अध्यक्ष, झारखंंड विधानसभा सह सभापति, राष्ट्रमंडल संसदीय संघ, झारखंड शाखा रबीन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में हुई।

बैठक में झारखंड से आगामी 69 वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधिमंडल के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) ने बताया कि 13 सितम्बर से 19 सितम्बर 2026 तक राष्ट्रमंडल संसदीय संघ का 69 वां सम्मेलन दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में आयोजित होगा।

उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन का आधिकारिक विषय स्ट्रेंथिंग इंटरनेशनल लॉ एंड पार्लियामेंट्री डेमोक्रेसी इन अ चेंजिंग ग्लोकबल ऑर्डर, दि कॉमनवेल्थीस लीडरशिप निर्धारित किया गया है।

इस विषय के अंतर्गत संसदीय लोकतंत्र, विधि के शासन, संवैधानिक मूल्यों और वैश्विक सहयोग से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

कार्यकारिणी समिति की बैठक में सदस्य मथुरा प्रसाद महतो, दशरथ गागराई, प्रकाश राम, डॉ नीरा यादव और ममता देवी मौजूद थीं। इसके अतिरिक्त झारखंड विधानसभा सचिवालय के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार सहित अन्य पदाधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story