मंत्री दीपिका की पुत्री के निधन पर स्पीकर ने जताया गहरा दुःख

WhatsApp Channel Join Now
मंत्री दीपिका की पुत्री के निधन पर स्पीकर ने जताया गहरा दुःख


रांची, 24 सितंबर (हि.स.)। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष (स्पीसकर), रबीन्द्र नाथ महतो ने गुरुवार की तडके सुबह जमशेदपुर में हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में ग्रामीण विकास मंत्री और महागामा विधानसभा क्षेत्र की विधायक दीपिका पांडेय सिंह की सुपुत्री के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

स्पीकर ने कहा कि एक मां के लिए अपनी पुत्री का इस प्रकार असमय मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है और पूरे परिवार के लिए यह अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने कहा कि इस असहनीय दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी पूरी संवेदना है।

उन्होंने कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस सड़क हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story