महिलाओं की सुरक्षा में जुटे एसपी के प्रहरी, स्कूल और कॉलेजाें में लगाई गश्त

WhatsApp Channel Join Now
महिलाओं की सुरक्षा में जुटे एसपी के प्रहरी, स्कूल और कॉलेजाें में लगाई गश्त


महिलाओं की सुरक्षा में जुटे एसपी के प्रहरी, स्कूल और कॉलेजाें में लगाई गश्त


महिलाओं की सुरक्षा में जुटे एसपी के प्रहरी, स्कूल और कॉलेजाें में लगाई गश्त


रामगढ़, 31 जुलाई (हि.स.)। एसपी मुकेश कुमार लुनायत की ओर से चलाई जा रही प्रहरी पहल के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहा है। शहर में जहां एक और व्यापारियों को सुरक्षा दी जा रही है, वहीं दूसरी ओर जुआरियों और नशेड़ियों पर भी नकेल कसी जा रही है। इससे अलग महिलाओं के विरुद्ध छेड़खानी को रोकने और महिला सुरक्षा पर भी पुलिस लगातार ध्यान केंद्रित कर रही है। शुक्रवार को एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थाना और ओपी क्षेत्र में पुलिस पदाधिकारी ने पैदल गश्त के दौरान स्कूल और कॉलेज की ओर रुख किया।

पुलिस जिले के तमाम उन सरकारी और निजी विद्यालयों और कॉलेज की ओर गई जहां मनचले छेड़खानी और छिंतई की वारदातों को अंजाम देने के लिए अपनी योजना बनाते रहते हैं पुलिस की पैदल गश्त ने उन मनचलों और गलत मंशा से मौजूद लोगों की योजना पर पानी फेर दिया। पुलिस की यह पहल एक दिन की नहीं है। लगातार चलने वाली इस पहल से महिलाओं और छात्राओं के मन में सुरक्षा का भाव पैदा कर रहा है।

एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि पैदल गश्त के दौरान लोग अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। कई ऐसे छात्र और शिक्षक पुलिस को मिलते हैं, जो शिक्षण संस्थानों के अंदर और बाहर होने वाली समस्या के बारे में अवगत कराते हैं। उन समस्यायों को पुलिस बेहतर तरीके से हैंडल कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story