एसपी ने किया कुजू और पश्चिमी बोकारो ओपी का निरीक्षण
Apr 24, 2026, 17:20 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रामगढ़, 24 अप्रैल (हि.स.)। एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने शुक्रवार को कुजू और वेस्ट बोकारो ओपी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में ओपी क्षेत्र की भौगोलिक परिदृश्य के संबंध में जानकारी लिया गया।
ओपी में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों के कार्य बंटवारा, सिरिस्ता अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित वारंट, कुर्की, सम्मन के निष्पादन, फिरारियों की गिरफ्तारी, आरोप पत्रित अपराधिकर्मियों के भौतिक सत्यापन, थाना में लंबित चरित्र एवं पासपोर्ट सत्यापन, सीसीटीएनएस प्रविष्टि, लंबित काण्डों के अनुसंधान एवं निष्पादन तथा ई-साक्ष्य की समीक्षा करते हुये आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

