एसआईटी टीम के पदाधिकारियों को एसपी ने सम्मानित किया

WhatsApp Channel Join Now
एसआईटी टीम के पदाधिकारियों को एसपी ने सम्मानित किया


रामगढ़, 13 जुलाई (हि.स.)। एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने जेवर दुकान लूटकांड के उद्भेदन के लिए बनाए गए एसआईटी के कार्यों की काफी प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि पिछले ०8 वर्षों के कार्यकाल में ऐसा पहली बार हुआ है, जब डकैती करने वाले सभी अपराधी पकड़े गए। जब भी अपराधियों की गिरफ्तारी हुई, उस समय लूटी गई संपत्ति और हथियार बरामद हुए।

एसपी ने रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, सब इंस्पेक्टर रोहित राज सिंह, संजय कुमार रजक, निरंजन कुमार सिंह, रंजीत कुमार महतो, मो इकबाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा ड्राइवर रोहित सिंह, सिपाही नीरज कुमार भट्ट, फूलचंद महतो, संतोष कुमार सिंह, भानु रजक, राजकुमार पासवान को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story