माता गुजरी जत्था के सावन क्वीन कॉन्टेस्ट में सोनिया बनीं विजेता

WhatsApp Channel Join Now
माता गुजरी जत्था के सावन क्वीन कॉन्टेस्ट में सोनिया बनीं विजेता


रांची, 01 अगस्त (हि.स.)। माता गुजरी जत्था के तत्वावधान में शनिवार को रातू रोड स्थित कृष्णा नगर कॉलोनी के गुरु नानक भवन में सावन क्वीन कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया। दोपहर तीन बजे शुरू हुए कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आयोजन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक खेलों और रैंप वॉक ने सावन के उत्सवी माहौल को जीवंत बना दिया।

प्रतियोगिता में प्रतिभागी महिलाओं ने हरे रंग की पारंपरिक और आकर्षक पोशाक में रैंप वॉक कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

निर्णायक मंडल के मूल्यांकन के आधार पर सोनिया गिरधर को सावन क्वीन चुना गया, जबकि तीर्थी काठपालिया रनर-अप रहीं। दोनों विजेताओं को स्मृति चिह्न और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में बलवीर मिड्ढा, ममता थरेजा, शीतल मुंजाल, पूनम मिड्ढा, नीतू किंगर और रेशमा गिरधर शामिल थीं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से गीता कटारिया, मंजीत कौर, हरजिंदर कौर, रमेश गिरधर, नीता मिड्ढा, गोबिंद कौर, किरण अरोड़ा, दया घई, आशा मिड्ढा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story