मुर्रामकला में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोसेसिंग प्लांट की होगी स्थापना : डीसी

WhatsApp Channel Join Now
मुर्रामकला में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोसेसिंग प्लांट की होगी स्थापना : डीसी


मुर्रामकला में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोसेसिंग प्लांट की होगी स्थापना : डीसी


रामगढ़, 28 सितंबर (हि.स.)। शहर को कचरा से मुक्त करने के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोसेसिंग प्लांट लगाया जाएगा। शहर के मुर्रामकला में ट्रेंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण डीसी ऋतुराज और छावनी परिषद के सीईओ विवेक सिंह नेे सोमवार को किया। इस दौरान ट्रेंचिंग ग्राउंड में जमा किए गए कचरे के ढेर को हटाने पर भी चर्चा की गई। डीसी ऋतुराज ने बताया कि ट्रेंचिंग ग्राउंड मुर्रामकला में नगर परिषद और छावनी परिषद क्षेत्र की गंदगी को वैज्ञानिक और व्यवस्थित तरीके से खत्म करने के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोसेसिंग प्लांट लगाया जाना है। इस प्लांट की स्थापना के लिए निर्धारित क्षेत्र को कचरा मुक्त कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

डीसी ने बताया कि रामगढ़ एमएसडब्ल्यूएम की कॉन्शियसनायर एजेंसी और नगर परिषद के पदाधिकारी को कचरा हटाने के क्षेत्र में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। डीसी ने बताया कि निर्धारित प्लांट क्षेत्र को प्राथमिकता के आधार पर जल्द खाली करते हुए तीन दिनों के भीतर बाउंड्री वॉल और अन्य प्रारंभिक निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाना चाहिए। इसके अलावा डीसी में किसी भी प्रकार की लापरवाही और शिथिलता बरतने पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही।

डीसी ने कहा कि प्लांट स्थापना के लिए भूमि का डिमार्केशन और स्थल चिन्हित करना बेहद जरूरी है। ताकि किसी भी प्रकार का विवाद न रहे। छावनी परिषद के सीईओ विवेक सिंह ने बताया कि ट्रेनिंग ग्राउंड क्षेत्र की ड्रोन से वीडियोग्राफी कराई जाएगी, ताकि पूरे इलाके की वर्तमान स्थिति का स्पष्ट रिकॉर्ड उपलब्ध हो सके। साथ ही गीला और सूखा कचरा को हटाकर वहां सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रोसेसिंग प्लांट की निर्माण से संबंधित सभी कार्य समन्वय, व्यवस्थित और निर्धारित समय सीमा के अनुरूप किए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story