सोहराय हमारी संस्कृति, परंपरा और प्रकृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व : विधायक

WhatsApp Channel Join Now
सोहराय हमारी संस्कृति, परंपरा और प्रकृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व : विधायक


रामगढ़, 11 नवंबर (हि.स.)। रामगढ़ प्रखंड के गंडके गांव स्थित मंडा टांड़ में सोहराय जतरा, बरदखूंटा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक ममता देवी ने किया।

इस अवसर पर विधायक ने ग्रामीणों को सोहराय पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सोहराय हमारी संस्कृति, परंपरा और प्रकृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व प्रकृति, पशुधन और हमारी लोक परंपराओं के प्रति सम्मान का प्रतीक है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने के साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो, मुखिया कलावती देवी, भरत महतो, रामसेवक बेदिया, योगेंद्र गझू, जयप्रकाश महतो, प्रयाग पाहन और प्रदीप कुमार महतो सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष गिरधारी महतो, उपाध्यक्ष अरुण महतो, सचिव मुकेश कुमार महतो, कोषाध्यक्ष प्रदीप महतो और आयोजन समिति के सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775558 Articles

Share this story