मौजूदा समय में रावण को मारने के लिए खुद राम बनकर रावण का करना होगा वध : प्रदीप वर्मा

WhatsApp Channel Join Now
मौजूदा समय में रावण को मारने के लिए खुद राम बनकर रावण का करना होगा वध : प्रदीप वर्मा


रांची, 21 अक्टूबर (हि.स.)। राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने समाज से आधुनिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विजयादशमी असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। त्रेतायुग में भगवान राम ने रावण का वध किया था, लेकिन आज के समय में हमारे समाज में जब बुराई रूपी रावण सामने आये तो, उनसे मुकाबले के लिए लोगों को स्वयं राम की भूमिका निभानी होगी और खुद रावण का वध करना होगा। उन्होंने कहा कि रावण दहन केवल परंपरा नहीं, बल्कि बुराइयों के विरुद्ध संकल्प लेने का अवसर है।

वर्मा टाटीसिलवे में दशहरा समिति की ओर से आयोजित रावण दहन समारोह में बोल रहे थे।

उन्होंने यूरोप के हालात का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की विशेषता उसका जागरूक समाज और जनभागीदारी है। उनके अनुसार, समाज को आसुरी प्रवृत्तियों के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए।

समिति की ओर से बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, पूर्व कुलपति रवींद्र नाथ भगत, डीएसपी अमर कुमार पांडेय, समिति अध्यक्ष शंकर प्रसाद साहू, संरक्षक जैलेंद्र कुमार, जनप्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों से आए अतिथि मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764645 Articles

Share this story