सोसाइटी ने जरूरतमंद बच्चों के बीच किया स्वेटर वितरण

WhatsApp Channel Join Now
सोसाइटी ने जरूरतमंद बच्चों के बीच किया स्वेटर वितरण


रांची, 25 नवंबर (हि.स.)। सर्दी के मौसम में जरूरतमंद बच्चों को ठंड से बचाने और उनकी पढ़ाई जारी रखने के उद्देश्य से फ्रेंड्स ऑफ विकर सोसाइटी, रांची ने स्वेटर वितरण किया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल, अफाक अकादमी सहित अन्य स्कूलों के विद्यार्थी शामिल थे।

इस अवसर पर संस्था की ओर से बच्चों से मौखिक रूप से कुछ सवाल भी पूछे गए, ताकि उन्हें यह महसूस हो कि स्वेटर उनकी योग्यता और प्रतिभा के आधार पर दिए जा रहे हैं। सहायता मिलने के कारण उनमें किसी तरह की हीन भावना पैदा न हो।

इस अवसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष तनवीर अहमद ने कहा कि संस्था का उद्देश्य सिर्फ जरूरतमंद बच्चों को सामग्री उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उनके आत्मसम्मान को बनाए रखते हुए शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। सर्दियों में गर्म कपड़ों की कमी के कारण कई बच्चे स्कूल नहीं आ पाते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है। संस्था इस परेशानी को दूर करने का प्रयास कर रही है।

कार्यक्रम में सचिव सुहैल अख्तर और कोषाध्यक्ष अरशद शमीम सहित अन्य लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783241 Articles

Share this story