समाजसेवी ने छठव्रतियों में बांटी पूजन सामग्री

WhatsApp Channel Join Now
समाजसेवी ने छठव्रतियों में बांटी पूजन सामग्री


रामगढ़, 11 नवंबर (हि.स.)। लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर समाजसेवी अमित साहू की ओर से लगातार 11वें वर्ष भी छठव्रतियों में पूरी पूजन सामग्री का वितरण किया जा रहा है।

इसी क्रम में बुधवार को माता वैष्णो देवी मंदिर के समीप आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छठव्रतियों को पूजन सामग्री और सूप दिया गया।

मौके पर अमित साहू ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है। पिछले 11 वर्षों से छठव्रतियों की सेवा करने का अवसर मिल रहा है। यह पुण्य कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यों से जरूरतमंद लोगों को सहयोग मिलता है और सनातन धर्म के प्रति आस्था और विश्वास मजबूत होता है।

कार्यक्रम में रामगढ़ छावनी परिषद के नामित सदस्य सरदार अनमोल सिंह, भारत विकास परिषद के सचिव प्रदीप शर्मा, रोटरी दामोदर वैली के पूर्व सचिव रामप्रवेश गुप्ता, भामाशाह फाउंडेशन के रामगढ़ जिलाध्यक्ष नीलेश गुप्ता, ज्ञान महिला समिति के संस्थापक विनोद जायसवाल सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775558 Articles

Share this story