हरमू राेड में नगर निगम के अतिक्रमण हटाने पर भड़के लोग, पुनर्वास की मांग

WhatsApp Channel Join Now
हरमू राेड में नगर निगम के अतिक्रमण हटाने पर भड़के लोग, पुनर्वास की मांग


रांची, 15 सितंबर (हि.स.)। बिरसा चौक से अरगोड़ा की ओर जाने वाले हरमू बाईपास रोड में मंगलवार को प्रदेश राजद कार्यालय के पास स्थित सडक किनारे झोपड़ियों पर मंगलवार को नगर निगम और एचईसी की ओर से संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

मौके पर अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचे मौके पर सैकडों पुलिसकर्मियों को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पडा।

कार्रवाई के लिए एक दर्जन से अधिक जेसीबी मशीनें पहुंची थीं। प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में झोपड़ी में रहने वाले परिवारों ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि झोपड़ियां तोड़ने से पहले सरकार को उनके पुनर्वास और रहने की वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी।

मौके पर मौजूद राजू कुमार, बिरसा मुंडा, जुनास गुड़िया और मोनिका सहित अन्य लोगों ने कहा कि बारिश के बीच अब उनके सामने सबसे बड़ी समस्या परिवार को अन्यत्र ले जाने की है। लोगों ने सरकार से मानवीय आधार पर कार्रवाई पर पुनर्विचार करने की मांग की।

वहीं मौके पर गोलू कुमार ने कहा कि उसके उपर पूरे परिवारों की जिम्मेदारी है। ऐसे में बच्चों को लेकर चिंता बनी हुई है। उन्होंने बताया कि घर पेंट का काम कर परिवार की आजीविका चलाते हैं। अब झोपडी भी उजाड दी गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story