एसएलबीसी की बैठकों में समस्याएं रखें कॉन्ट्रैक्टर्स : चेंबर

WhatsApp Channel Join Now
एसएलबीसी की बैठकों में समस्याएं रखें कॉन्ट्रैक्टर्स : चेंबर


रांची, 04 फ़रवरी (हि.स.)। फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और फर्स्ट व्यू के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को आयोजित सोलर कांट्रैक्टर मीट में झारखंड चेंबर की ओर से एमएसएमई उप समिति के चेयरमैन विकास विजयवर्गीय ने भाग लिया।

कार्यक्रम में सोलर ईपीसी, सिस्टम इंटीग्रेटर्स, इंस्टालर्स, डेवलपर्स सहित कई उद्यमी शामिल थे।

कार्यक्रम के दौरान सोलर कॉन्ट्रैक्टर्स और जेबीवीएनएल के प्रतिनिधियों के बीच विस्तार से चर्चा हुई।

इस दौरान विकास विजयवर्गीय ने कहा कि राज्य सरकार की रिन्यूएबल एनर्जी को लेकर नीतियां सकारात्मक हैं और सरकार सौर ऊर्जा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। जिस तेजी से अन्य राज्यों में सोलर सेक्टर का विकास हुआ है, उसी तर्ज पर झारखंड में भी बेहतर नीतियां बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में अधिक से अधिक सोलर प्रोजेक्ट्स स्थापित हों, इसके लिए झारखंड चेंबर सरकार के साथ समन्वय कर अपनी भूमिका निभाएगा। इससे एक ओर सरकार का वित्तीय बोझ कम होगा और दूसरी ओर आम जनता को भी लाभ मिलेगा।

बैठक के दौरान सोलर कॉन्ट्रैक्टर्स की ओर से आ रही व्यावहारिक समस्याओं, विशेषकर बैंकों से फाइनेंस मिलने में हो रही कठिनाइयों पर भी चर्चा हुई।

झारखंड चेंबर की ओर से आश्वस्त किया गया कि कॉन्ट्रैक्टर्स अपनी समस्याएं चेंबर के समक्ष रखें, उन्हें राज्य स्त्रीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की बैठकों में भी प्रभावी रूप से उठाया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story