महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर इनर व्हील क्लब का प्रशिक्षण शुरू

WhatsApp Channel Join Now
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर इनर व्हील क्लब का प्रशिक्षण शुरू


रांची, 26 जून (हि.स.)।

इनर व्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा, रांची डिस्ट्रिक्ट 325 की ओर से महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर क्लब की अध्यक्षा सोमा भादुरी और सचिव अर्चना त्रिवेदी के नेतृत्व में शुरू किए गए इस कार्यक्रम में 20 जरूरतमंद एवं इच्छुक महिलाओं और युवतियों को विभिन्न उपयोगी उत्पादों के निर्माण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों को स्वरोजगार से जोड़ने एवं कौशल विकास को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

क्लब की ओर से प्रशिक्षण के लिए आवश्यक कच्ची सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। इसमें चार्ट पेपर, एनवेलप पेपर, पेपर कटर, स्केल, पेंसिल, रबर, गोंद, ईको-फ्रेंडली बैग, सैनिटरी पैड और चॉकलेट सहित अन्य सामग्री का वितरण किया गया।

यह परियोजना चुटिया क्षेत्र में वार्ड पार्षद अंजू देवी, समाजसेवी उदय पासवान, प्रोग्राम ऑफिसर सुदीप्ता सरकार, जेएसएस प्रशिक्षिका रेबेका सेन और स्थानीय लोगों के सहयोग से शुरू की गई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को प्रशिक्षण के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने पर बल दिया गया।

क्लब की अध्यक्षा सोमा भादुरी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में क्लब की ओर से अंजू, आराधना सहित अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story