रिम्स जमीन फर्जीवाड़ा मामले में गिरफ्तार छह अधिकारी भेज गए जेल

WhatsApp Channel Join Now
रिम्स जमीन फर्जीवाड़ा मामले में गिरफ्तार छह अधिकारी भेज गए जेल


रांची, 18 नवंबर (हि.स.)। रिम्स की अधिग्रहीत जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े के मामले में एसीबी की ओर से गिरफ्तार छह अधिकारियों को बुधवार को विजिलेंस की विशेष अदालत में पेश किया गया। कोर्ट में पेशी के बाद सभी छह आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार अधिकारियों में तत्कालीन तत्कालीन भूमि सुधार उप- समाहर्ता मनोज कुमार रंजन, तत्कालीन जिला अवर निबंधक वैभवमणि त्रिपाठी, अविनाश कुमार, राहुल कुमार चौबे, तत्कालीन अंचल अधिकारी शैलेश कुमार और राजेश कुमार शामिल हैं। एसीबी ने मंगलवार को इन सभी को गिरफ्तार किया था।

इस मामले में अब तक कुल 11 आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोप है कि रिम्स के लिए अधिग्रहीत करीब 9.65 एकड़ जमीन को हड़पने के लिए फर्जी वंशावली तैयार की गई और जमीन को निजी संपत्ति के रूप में दर्शाया गया। मामले में एसीबी की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779456 Articles

Share this story