युवक की हत्या मामले में छह गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
युवक की हत्या मामले में छह गिरफ्तार


रांची, 20 नवंबर (हि.स.)। रांची के सुखदेवनगर थाना पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में अभिषेक कुमार उर्फ लल्लू, विवेक कुमार उर्फ छोटू, आयुष कुमार सिंह, नितिन गुप्ता, राहुल कुमार और रोहित सिंह उर्फ देवा शामिल है। पुलिस ने 11 मोबाइल फोन, एक काली रंग की बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाली फॉर्च्यूनर कार एक सफेद रंग की i20 कार, एक काली रंग की स्कूटी और घटनास्थल से खोखा बरामद किया है।

एएसपी कोतवाली निखिल राय ने शुक्रवार को बताया कि जिले के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में 18-19 नवंबर की रात 18 लाख रुपये के लेन-देन के पुराने विवाद ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इंद्रपुरी रोड नंबर-01 स्थित अपने घर के पास खड़े 35 वर्षीय मिथलेश कुमार को अपराधियों ने सिर में गोली मार दी थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपितों की तलाश जारी है।

पुलिस को सूचना मिली कि इंद्रपुरी रोड नंबर-01 में एक व्यक्ति को गोली मारी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस गश्ती और पीसीआर टीम मौके पर पहुंची। घायल मिथलेश कुमार (पिता जग नारायण महतो), जो इंद्रपुरी सुखदेवनगर के निवासी थे, उन्हें बेहतर इलाज के लिए तुरंत रिम्स रांची ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि 18 लाख रुपये उधार वापस नहीं करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। घटना के बाद एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। सूचना, तकनीकी सहायता और अन्य स्रोतों के आधार पर छापेमारी कर छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपितों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। फिलहाल मामले की छानबीन जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780673 Articles

Share this story