सर सैयद अहमद के किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता : इरफान

WhatsApp Channel Join Now
सर सैयद अहमद के किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता : इरफान


रांची, 17 अक्टूबर (हि.स.)। मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए सर सैयद अहमद खान के अतुलनीय योगदान और समाज सुधार के प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा।

मंत्री इरफान अंसारी शनिवार को कडरू स्थित हज हाउस में एएमयू एलुमनाई एसोसिएशन झारखंड की ओर से आयोजित सर सैयद डे कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

इस अवसर पर बतौर विशेष अतिथि रूस से आए डॉ अशरफ और मोटिवेशनल स्पीकर डॉ इमरान अंसारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। डॉ इमरान अंसारी ने युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और समाज की तरक्की में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विरासत हुसैन खान ने की। आमिर अनस, तबरेज अजीज और इब्रारुल होदा उर्फ मुनमुन ने संयुक्त रूप से संचालन किया। अन्य वक्ताओं ने सर सैयद अहमद खान के विचारों और शैक्षणिक मिशन पर प्रकाश डाला।

आयोजकों ने बताया कि एएमयू एलुमनाई एसोसिएशन शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में छात्रवृत्ति, करियर काउंसिलिंग और निःशुल्क चिकित्सा शिविर जैसी गतिविधियां संचालित करती है।

कार्यक्रम में अतिथियों और आयोजन समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया। मौके पर राष्ट्रगान के साथ समारोह संपन्न हुआ।

इस अवसर पर कई गणमान्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762799 Articles

Share this story