एसआईआर में एक भी एन्यूमरेशन फॉर्म न हाे मिसप्लेस : उपायुक्त

WhatsApp Channel Join Now
एसआईआर में एक भी एन्यूमरेशन फॉर्म न हाे मिसप्लेस : उपायुक्त


रांची, 01 जुलाई (हि.स.)।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के सफल संचालन को लेकर बुधवार को समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विधानसभावार एन्यूमरेशन फॉर्म के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने और एक भी एन्यूमरेशन फॉर्म मिसप्लेस नहीं होने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ईआरओ) को प्रतिदिन बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ ऑनलाइन बैठक कर कार्यों की समीक्षा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में एक भी एन्यूमरेशन फॉर्म मिसप्लेस नहीं होना चाहिए। साथ ही ईआरओ और एईआरओ को फॉर्म वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन की रैंडम मॉनिटरिंग करने तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।

उपायुक्त ने बैठक में अनुपस्थित रहने पर रांची नगर निगम के एएमसी चंद्र दीप कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एसआईआर अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में पंचायत भवनों एवं प्रखंड कार्यालय सभागारों में डिजिटाइजेशन कैंप आयोजित करने, वाई-फाई और चार्जिंग जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और बीएलओ के सहयोग के लिए टैग किए गए शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में उप विकास आयुक्त संजय भगत सहित जिला प्रशासन और निर्वाचन विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story