एसआइआर की प्रगति जांचने पहुंचे प्रमंडलीय आयुक्त, मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
एसआइआर की प्रगति जांचने पहुंचे प्रमंडलीय आयुक्त, मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण


एसआइआर की प्रगति जांचने पहुंचे प्रमंडलीय आयुक्त, मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण


चतरा, 02 सितंबर (हि.स.)। प्रमंडलीय आयुक्त सह मतदाता सूची प्रेक्षक विजय कुमार गुप्ता ने बुधवार को चतरा एवं सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों और प्रखंड कार्यालयों का निरीक्षण किया। साथ ही उन्हाेंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) -2026 के तहत चल रहे मतदाता सूची की प्रगति का जायजा लिया।

चतरा परिसदन में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और सांसद-विधायक प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एसआइआर कार्य में सहयोग का आह्वान किया गया। इसके बाद आयुक्त ने कान्हाचट्टी के बकचुमा पंचायत स्थित मतदान केंद्र संख्या 496, 497 और 498 का निरीक्षण किया तथा बीएलओ से कार्य की जानकारी ली। कान्हाचट्टी एवं सिमरिया प्रखंड कार्यालय में चल रहे दावा-आपत्ति शिविर का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने बीएलओ व संबंधित कर्मियों को निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करने, पात्र 18 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने तथा मतदान केंद्रों पर पेयजल सहित जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी रवींद्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी

Share this story