रहमत कॉलोनी में एसआईआर हेल्पडेस्क सेंटर का उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
रहमत कॉलोनी में एसआईआर हेल्पडेस्क सेंटर का उद्घाटन


रहमत कॉलोनी में एसआईआर हेल्पडेस्क सेंटर का उद्घाटन


रांची, 13 सितंबर (हि.स.)। वार्ड पार्षद अमित मिंज ने रविवार को डोरंडा स्थित रहमत कॉलोनी में एसआईआर हेल्पडेस्क सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर सेंट्रल एसआईआर हेल्पडेस्क की आधिकारिक वेबसाइट भी जारी की गई।

कार्यक्रम में तकनीकी टीम के सदस्य वहाब दानिश ने वेबसाइट की सुविधाओं और कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हेल्पडेस्क और वेबसाइट का उद्देश्य एसआईआर से संबंधित सही जानकारी, प्रक्रिया और आवश्यक मार्गदर्शन आम लोगों तक सरल तरीके से पहुंचाना है।

बताया गया कि डोरंडा, कडरू और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को इस हेल्पडेस्क से विशेष लाभ मिलेगा। यहां एसआईआर से संबंधित समस्याओं, प्रक्रियाओं और आवश्यक दस्तावेजों को लेकर लोगों को उचित मार्गदर्शन और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इससे लोगों को संबंधित जानकारी हासिल करने में सुविधा होगी और प्रक्रिया को समझने में भी मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में हुमायूं रशीद, खैरुल्लाह, हफीजुद्दीन अंसारी, मो. इकबाल, मुमताज खान, मो. शमीम और सुरैया जबीं सहित सेंट्रल एसआईआर हेल्पडेस्क की कानूनी टीम के अधिवक्ता तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story