रांची से 81 श्रद्धालुओं का जत्था तख्त साहिब के दर्शन को रवाना

WhatsApp Channel Join Now
रांची से 81 श्रद्धालुओं का जत्था तख्त साहिब के दर्शन को रवाना


रांची, 26 मार्च (हि.स.)। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी से गुरुवार को 81 श्रद्धालुओं का जत्था पंजाब स्थित तख्त साहिबों के दर्शन के लिए रवाना हुआ। शाम में राजधानी एक्सप्रेस से जत्था दिल्ली के लिए प्रस्थान किया, जहां से आगे शताब्दी एक्सप्रेस से अमृतसर जाएगा। यह जानकारी सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालु श्री हरमंदिर साहिब, बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा सहित अन्य प्रमुख गुरुद्वारों में दर्शन करेंगे। इसके बाद जत्था आनंदपुर स्थित तख्त श्री केशगढ़ साहिब और भटिंडा के तख्त श्री दमदमा साहिब भी जाएगा। लुधियाना में गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब में विश्राम के साथ श्रद्धालु अमृत साधना कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

04 अप्रैल को जत्था दिल्ली होते हुए 05 अप्रैल को रांची लौटेगा। जत्थे में 06 बच्चे और 35 महिलाएं शामिल हैं। इसका नेतृत्व इंदर मिड्ढा और हरीश अरोड़ा कर रहे हैं। रवाना होने से पहले गुरुद्वारा परिसर में अरदास कर श्रद्धालुओं को विदाई दी गई। सत्संग सभा के पदाधिकारियों ने सभी को माला पहनाकर बधाई दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story